रोज एक सेब खाएं और किडनी को स्वस्थ बनाएं - Eat An Apple Everyday And Make Kidney Healthy

सेब, आपकी किडनी के स्वास्थ्य के लिए सबसे लाभकारी फल है। रोज एक सेब खाने से आप कई बीमारियों से बच सकते है|सेब में फाइबर होता है जिससे आपकी किडनी के कार्य करने क्षमता मजबूत बनती है। सेब खाने से अल्जाइमर से लेकर किडनी, कैंसर व ट्यूमर तक की बीमारी नहीं होती है। साथ ही सेब हार्ट की बीमारी से लेकर मांसपेशियों तक की बीमारी में लाभकारी होता है।


एक कहावत तो आपने जरूर सुनी होगी रोजाना एक सेब खाने से आप डॉक्टर से दूर रहेंगे सेब स्वास्थ्य के लिए बहुत ही लाभकारी माना जाता है। सेब के इस्तेमाल आप कई तरह की बीमारियों से दूर हो सकते हैं। सेब में कई ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपको कई तरह की बीमारियों को दूर करने में मददगार हो सकते हैं। रोजाना सेब खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। जो आपके शरीर को बीमारियों से लड़ने में मदद कर सकती है। वैसे तो सेब का किसी भी समय में सेवन किया जा सकता है।

सेब खाने का सही समय क्या है?

सेब खाने से पहले ये जरूर जाने कि सेब किस समय खाना चाहिए? वैसे तो सेब आपके स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। लेकिन अगर सुबह के समय आप सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपको अधिक लाभ होता है। सेब में फाइबर और प्रोटीन भरपूर रूप से मौजूद होता है। ऐसे में रात के वक्त इसका सेवन करने से पचने में परेशानी हो सकती है। इसलिए किडनी को स्वस्थ रखने के लिए सुबह के वक्त इसका सेवन आपके लिए बेस्ट टाइम हो सकता है। सुबह अगर आप रोजाना सेब का सेवन करते हैं तो इससे आपके स्वास्थ्य को कई लाभ हो सकते हैं।

कोलेस्ट्रॉ़ल को करे कंट्रोल

रोजाना सुबह के समय सेब का सेवन करने से कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल किया जा सकता है। इसके अलावा अगर आपका कोलेस्ट्रॉल स्तर काफी ज्यादा बढ़ रहा है तो सेब को उबालकर भी इसका सेवन कर सकते हैं। कोलेस्ट्रॉल की मात्रा बढ़ने से हृदय पर इसका नकारात्मक प्रभाव पड़ता है और इसके कारण किडनी की कार्य करने की गति भी धीमी होती है इसलिए रोजना एक सेब का सेवन करना चाहिए जिससे कोलेस्ट्रॉल बढ़ने जैसी समस्या से बचा जा सकता है साथ ही हृदय और किडनी भी स्वस्थ रहते हैं|

कब्ज में दिलाए राहत

कब्ज और गैस की परेशानी से जूझ रहे मरीजों के लिए सेब का सेवन लाभकारी हो सकता है। सेब में फाइबर मौजूद होता है जो कब्ज की शिकायत को दूर करता है। अगर आपको कब्ज है तो सुबह नास्ते के तौर पर सेब का सेवन कर सकते हैं। डाइजेस्ट सिस्टम का ठीक नहीं होने से आपके लीवर और किडनी भी प्रभावित होती है इसलिए आपको अपनी डाइट में सेब का सेवन जरूर करना चाहिए जिससे आप किडनी की खराबी से खुद को सुरक्षित रखें|

अल्जाइमर रोग से करे बचाव

रोजाना सुबह सेब का सेवन करने से अल्जाइमर जैसी गंभीर समस्या से बचाव किया जा सकता है। दरअसल, सेब का सेवन करने से मस्तिष्क की कोशिकाएं की सुरक्षा होती है। इससे अल्जमाइमर होने का खतरा कम रहता है।

स्किन की बढ़ाए खूबसूरती

चेहरे पर निखार लाने के लिए आप रोजाना सेब का सेवन कर सकते हैं। सुबह रोजाना सेब का सेवन करने से चेहरे पर मौजूद सफेद दाग-धब्बों को कम किया जा सकता है। इससे आपके चेहरे पर ग्लो आ सकता है। साथ ही आपके फेस पर मौजूद एक्स्ट्रा चर्बी भी कम हो सकती है। इसलिए रोजाना एक सेब का सेवन जरूर करें।

High Creatinine Reduce in the Ayurveda

हड्डियों को करे मजबूती

सेब में फाइबर के साथ-साथ कैल्शियम भी भरपूर रूप से मौजूद होता है। अगर आप प्रतिदिन सेब का सेवन करते हैं, तो आपकी हड्डियां मजबूत हो सकती है। साथ ही इससे शारीरिक थकान भी कम होती है।

Comments